Banda News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप
बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। दोनों दिन सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन भरने में सहायता मिलेगी। बीएलओ के पास नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 के साथ अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची और पूरक सूचियां भी उपलब्ध रहेंगी। यह भी पढ़ें- Hathras News: छूटे हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.