बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: नरैनी। झमाझम बारिश के नाले व और रपटे भी उफना रहे हैं। मछली का शिकार करने गया एक युवक रंज नदी किनारे बने चेकडैम में तेज बहाव आने से बह गया और गहरे पानी में समा गया। जिससे उसकी मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कालिंजर थाना अंतर्गत चंद्रपुरा गांव के मजरा महोरछा निवासी रंजीत 27 वर्ष पुत्र रामदीन रैकवार बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे अपने घर से 2 किमी दूर खूनहा हार के पास रंज नदी किनारे बने चेकडैम मछली मारने गया हुआ था। अचानक पानी का तेज बहाव आ जाने के कारण गहरे पानी में समा गया डूब गया। भैंस चराने गये लोगो ने देखा तत्काल गांव वालो को सूचना दिया । ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए जहां डाक्टर विपिन शर्म...