बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। शहर के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी कुलदीप पांडेय ने एसपी को शिकायती पत्र देकर काली देवी मंदिर के शिखर पर लगे तीन सौ वर्ष पुराने स्वर्ण कलश की चोरी का आरोप लगाया है। कहा कि छोटी बाजार निवासी हलवाई के पुत्र ने प्राचीन काली देवी मंदिर का जीर्णोद्धार जनसहयोग से कराया और इसी दौरान मंदिर के शिखर पर स्थापित स्वर्ण मिश्रित कलश को वहां से गायब कर दिया। करीब तीन सौ साल पुराने मंदिर में गौरिहार नरेश ने भारी भरकम स्वर्ण मिश्रित शिखर कलश स्थापित कराया था, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। साथ ही यह कलश पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। कहना है कि आरोपी हलवाई के परिवार का मंदिर की व्यवस्था में न तो कभी कोई योगदान रहा है और न ही मंदिर की कमेटी में कोई पदाधिकारी हैं। मंदिर के स्वर्ण कलश हड़पने के लिए ही उसने जी...