Banda News: मंदिर की भूमि पर माफिया की नजर
बांदा, अगस्त 6 -- Banda News: बांदा। बिसंडा के दूल्हा थोक गांधी नगर निवासी पुष्पा देवी ने मंडलायुक्त से मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि दूल्हा थोक में उनका पारिवारिक व पैतृक मंदिर नर्मदेश्वर महादेव विराजमान है। इसका क्षेत्रफल करीब 2.829 हेक्टेयर है। लेखपाल की मिली भगत से फर्जी ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। ताकि मंदिर की कीमती जमीन को हड़पा जा सके। उसकी मां कोदिया इस मंदिर में पूरी उम्र सरबराहकार रही हैं। उनकी मृत्यु के बाद वह मंदिर की देखभाल करती रही। गांव के ही कुछ दबंग इस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उच्चाधिकारियों से जांच कराकर दोषी लेखपाल व दबंगों पर कड़ी कार्रवाई करी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.