बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: कमासिन। कामेश्वर नाथ रामलीला समिति की ओर से आयोजित 15 दिवसीय श्रीरामलीला में राजतिलक की तैयारी से लेकर राम वन गमन और केवट संवाद तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। पिता के वचन की मर्यादा निभाने के लिए भगवान श्रीराम के वन जाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। गंगा तट पर केवट और श्रीराम के संवाद तथा केवट की अनन्य भक्ति का सजीव मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न कलाकारों ने अपने अभिनय से रामकथा के प्रसंगों को जीवंत किया। यह भी पढ़ें- Almora News: सालम जैंती में रामलीला की मची धूम रामलीला के माध्यम से त्याग, वचनपालन, मर्यादा और भक्ति का संदेश दिया गया। आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का योगदान...