बांदा, सितम्बर 6 -- Banda News: बांदा। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत शनिवार को उस समय सामने आ गई,जब जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद घायल रिश्तेदार को समय पर जरूरी सुविधा नहीं मिलने की सूचना पर खुद जिला अस्पताल पहुंच गए। ट्रामा सेंटर में निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक के बाद एक शिकायतें सामने रखीं। सीटी स्कैन में देरी, बाहर से दवाएं मंगाए जाने और ऑपरेशन थिएटर में स्ट्रेचर सुविधा के नाम पर 300 रुपये लिए जाने की शिकायत पर मंत्री ने नाराजगी जताई। जानकारी के मुताबिक,मंत्री के रिश्तेदार सड़क हादसे में घायल हुए थे। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने की जरूरत बताई, लेकिन मशीन में तकनीकी समस्या के कारण जांच में देरी हुई। इसकी जानकारी मिलने पर ...