बांदा, सितम्बर 25 -- Banda News: बांदा। कभी-कभी जीवन सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद की नई किरण जगा देता है। ऐसा ही एक भावुक दृश्य मंडल कारागार बांदा में देखने को मिला, जहां जेल की सलाखों के पीछे बंद एक महिला बंदी के जीवन में मातृत्व की खुशियां दस्तक दे गईं। एक मामले में पिछले छह माह से मंडल कारागार बांदा में बंद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। गुरुवार को कारागार में धूमधाम से छठी मनाई गई, इस दौरान जिला जज डीएम एसपी भी शामिल हुए और बच्चे को कपड़े खिलौने भेंट किए हैं। जिला अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि गीता राजोल नाम की महिला बंदी 3 मार्च 2026 से कारागार में निरूद्ध है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जिला जज सहित अफसरों ने बैरक से लेकर जेल रसोई तक का लिया जायजा उसके ऊपर धारा 323, 304 के मामले के तहत जेल में दाखिला हुआ था।...