Banda News: मंडलायुक्त को निरीक्षण में नहीं मिली फायर एनओसी
बांदा, अक्टूबर 1 -- Banda News: बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने गुरुवार को दोपहर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज की फायर एनओसी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्राचार्य डॉ.एसके कौशल ने बताया कि कॉलेज की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर फायर विभाग को प्रस्ताव दिया गया है। अभी तक एनओसी नहीं जारी की गई। इस पर आयुक्त ने सीएफओ को सख्त निर्देश दिए। कहा कि एक्स-रे एवं सीटी स्कैन की रिपोर्ट के लिए मरीजों को अनावश्यक बुलाने की व्यवस्था बंद करें। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर में व्हाट्सऐप के माध्यम से रिपोर्ट दें। टाइलें टूटी व उखड़ी मिलने पर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.