बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: पैलानी । जसपुरा थाना क्षेत्र केसिनेश पुरवा मजरा गलौली गांव निवासी 12 वर्षीय शिवानी पुत्री अनिल कुमार निषाद को गुरुवार सुबह मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान तभी किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता अनिल कुमार ने बताया कि मेरे तीन लड़की व दो लड़के हैं यह दूसरे नंबर की लड़की थी मैं गोवा में मजदूरी करता हूं। जानकारी होने पर गोवा से वापस लौट रहा हूं। थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने मौके में पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सर्पदंश से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...