बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: बांदा। भारी बारिश व बाढ़ में खराब हुई फसलों का क्षेत्रवार सर्वे होगा। जिलाधिकारी ने रविवार को बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बारिश में खराब हुई सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, पशु टीकाकरण आदि के प्रगति की समीक्षा की। जनपद में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों, जलभराव तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अधिकारियों के पेंच कसे।जनहानि, पशुहानि, मकान एवं फसल क्षति, जलभराव, स्वच्छता, पीए सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों, चिकित्सा सेवाओं तथा पशुओं के टीकाकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की। संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रख...