Banda News: भदई अमावस्या पर यातायात व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा
बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। भाद्रपद अमावस्या (भदई अमावस्या) स्नान पर्व को लेकर चित्रकूट में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था और डायवर्जन का स्थलीय निरीक्षण किया। एएसपी ने यातायात पुलिस और संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। डायवर्जन व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन कराने और भीड़ के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने देने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और पुलिसकर्मियों का सहयोग करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.