बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: बांदा। श्रावण मास के चौथे और पावन सोमवार को ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर श्री बामदेवेश्वर मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह के द्वारा किया गया। सोमवार सुबह 09 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सनातन धर्मप्रेमी भाइयों और बहनों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा बामदेवेश्वर नाथ जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रवीण सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन लगातार क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने एवं जनसेवा के कार्यों में समर्पित है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादे...