बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव निवासी विधवा युवती की गांव के ही एक युवक ने पहले अश्लील वीडियो बना ली। फिर उसे ब्लैकमेल करता रहा। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Banda News: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल, मुकदमापीड़िता की स्थिति बिसंडा थाने के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। वह आठ वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहती है। गांव के एक युवक का उसके घर आना जाना था। उसने चोरी-छिपे धोखे से उसका वीडियो बना लिया और फोटो खींच ली। कई महीने से उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे उसका जीना दूभर हो गय...