बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात बिजली की शाट सर्किट से बैट्री शो रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। ग्राउंड फ्लोर से आग पहली मंजिल तक पहुंच गई।बैट्री के तेज धमको से पूरा इलाका दहल गया। ऊपरी मंजिल में रह रहा परिवार आग की लपटो में फंस गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची दमल की गाड़ियो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिवार को हाइड्रा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पीड़ित का कहना है की उसका एक करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास के समीप आरिफ सिददीकी का बैट्री का शो रूम है। वही पर वह पूरे परिवार के साथ रहता है। रविवार की रात करीब साढे नौ बजे बैट्री शो रूम के नीचे बने गोदाम में बिजली की शार्ट सर्किट से गो...