बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बदौसा। बदौसा थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। एक विवाहिता को उसकी मासूम बेटी के 'काली' होने और कम दहेज मिलने का ताना देकर न सिर्फ प्रताड़ित किया गया, मामले में बीच-बचाव और समझौता कराने गए विवाहिता के परिजनों पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर बदौसा थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवरों समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बदौसा थाना क्षेत्र के देवखेर निवासी कौशिल्या पत्नी सुनील ने बताया उसकी शादी 07 वर्ष पूर्व चित्रकूट के कोतवाली कर्वी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितरा निवासी सुनील पुत्र सौखीलाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सुनील, ससुर सौखीलाल, सास सुन्ता, देवर संदीप और चचेरे देवर धर्मेन्द्र अक्सर उ...