Banda News: बुखार के चलते निजी अस्पताल में युवती की मौत, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप
बांदा, सितम्बर 6 -- Banda News: बांदा। बुखार के चलते महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों लापरवाही का आरोप लगाया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव फफूंद निवासी फूलचंद्र ने बताया कि उनकी भतीजी नरैनी के गांव पनगरा निवासी 22 वर्षीय गुड़िया को बुखार आने की वजह से बीती 29 अगस्त को शहर के आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी रविवार की शाम मौत हो गई। चाचा ने प्राइवेट डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने कहीं भी लिखित शिकायत नहीं है। परिजन शव लेकर घर चले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.