बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा/ चित्रकूट, संचाददाता। बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बांदा और चित्रकूट में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों जिले में पर्यटन विकास के कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। बांदा में 20 प्रमुख पर्यटन केंद्रों का आधुनिक कायाकल्प कराया जा रहा है। इसके लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से महत्वाकांक्षी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं में से 13 महत्वपूर्ण कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिससे जिले की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरें अब नए स्वरूप में नजर आने लगी हैं। अधिकारियों का मानना है कि नवाब टैंक में विकसित हो रही यह परियोजना केवल एक मनोरंजन केंद्र नहीं बल्कि क्षेत्रीय विकास का बड़ा माध्यम बनेगी। बोटिंग सुविधा, लाइट एंड साउंड शो और सां...