बांदा, जुलाई 11 -- Banda News: बांदा। बी-पैक्स सहकारी सोसायटी मुरवल में खाद वितरण में धांधली की शिकायत पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिम्मेदार बिक्री और स्टॉक रजिस्टर के सभी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। कृषि अधिकारी ने किसानों से खाद के संबंध में जानकारी ली। ईपोस मशीन के अनुसार स्टाक व बिक्री का मिलान नहीं हो सका। इसको लेकर समिति के सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक और बिक्री रजिस्टर भी मेंटेन नहीं पाए गए। मशीन और बिक्री रजिस्टर का जब मिलान किया तो स्टाक मैच नहीं कर रहा था। हालांकि दिन का पूरा डाटा अपडेट नहीं था जिसे सचिव ने बाद में अपडेट जानकारी उन्हें भेजी है। अभिलेखों में कमीं पाए जाने पर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सचिव का जवा...