Banda News: बीमारी से पीड़ित महिला की मौत
बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: पैलानी। मायके में रह रही युवती की पेट दर्द से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाधा पुरवा निवासी 35 वर्षीय गोमती पत्नी रज्जू प्रजापति अपने मायके पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव आई थी। पिता चौधरी प्रजापति के मुताबिक वह पेटदर्द से परेशान थी। उसका इलाज भी करवाया गया, लेकिन फायदा नही हुआ। सोमवार की दोपहर अचानक उसके पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे है। तभी उसकी मौत हो गई। पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री छोड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.