Banda News: बीमारी से पीड़त बुजुर्ग की मौत
बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: बांदा। बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार दिन पहले 108 एंबुलेस ने बीमारी से पीड़ित 65 वर्षीय बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में बुजुर्ग ने डॉक्टरों को अपना नाम अनिल पुत्र सभाजीत निवासी पचकुरी मछली शहर जौनपुर बताया था। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग के साथ कोई परिजनो के न होने से डॉक्टरों ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.