बांदा, जुलाई 11 -- Banda News: बांदा। बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी दिनेश प्यारे ने बताया कि उसकी 37वर्षीय पत्नी रीता देवी ने शुक्रवार की शाम पशु बाडे में लगे पंखे के हुक पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची सास रजुलिया ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि वह राजगिरी का काम करता है। वह काम करने चला गया था। घर के लोग गांव अंदर बने मकान में चले गए थे। बताया की वह बीमार रहती थी। उसका इलाज भी कराया ...