Banda News: बीएल विद्या मंदिर संचालक को अंतिम नोटिस
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। शहर स्थित झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की मौत के मामले में जांच जारी है। संचालक को बीएसए ने तीसरी और अंतिम नोटिस भेजी है। विद्यालय में दो बच्चों की मौत के बाद हुई जांच में कक्षा आठ तक की मान्यता होने के बावजूद आवासीय विद्यालय संचालित किए जाने का मामला सामने आया था। बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि पहले दो नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था, लेकिन संचालक ने जवाब नहीं दिया। अब 15 दिन का अंतिम मौका दिया गया है। इस अवधि में जवाब नहीं मिलने पर विद्यालय की मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.