बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की मौत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में विद्यालय की रसोई में इस्तेमाल होने वाले खाद्य वस्तुओं के तीन नमूने फिर अधोमानक पाए गए हैं। इसके पहले भी जांच में तीन नमूने फेल हुए थे। वहीं बीएसए द्वारा तीसरा नोटिस भी जारी हो चुका है, अवधि पूरी होने के बाद कार्रवाई हो सकती है। झील का पुरवा स्थित बीएल आवासीय विद्यालय में 17 अगस्त की रात कक्षा छह के छात्र नितिन और कक्षा दो के छात्र अरुण की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। इसमें दूषित भोजन खाने से मौत की पुष्टि हुई थी। विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आवासीय विद्यालय में माह भर करीब ताला पड़ा रहा है। कुछ दिनों के बा...