Banda News: बिसंडा व खुरहंड में बारिश से सड़ रहा हजारों कुंतल गेहूं
बांदा, जुलाई 26 -- Banda News: खुरहंड। एफसीआई और केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से बिसंडा मंडी में किसानों से खरीदा गया हजारों क्विंटल गेहूं बारिश में भीगकर सड़ने की कगार पर पहुंच गया है। अधिकारियों का कहना है कि अतर्रा में निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग पुल की वजह से समस्या आई है। गाड़ी न पहुंचने से बांदा भेजा जा रहा है और दूरी बढ़ने से ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिए थे। फिलहाल डिप्टी आरएम का कहना है कि जो भी गेहूं सड़ेगा या खराब होगा, उसकी भरपाई केंद्र प्रभारी से ही होगी। जब तक गेहूं का उठान नहीं होता सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की ही है। उपमंडी स्थल बिसंडा में विपणन विभाग एवं यूपीपीसीयू के केंद्रों में अप्रैल से 15 जून तक करीब डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं की खरीद गई है। इसमें से आधा से ज्यादा गेहूं की अभी तक उठान नहीं हो सकी है। जबकि केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.