बांदा, सितम्बर 10 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी पिता ने बेटी व उसकी सहेली के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी व उसकी 15 वर्षीय सहेली नौ सितंबर को रात ढाई बजे बिना बताए घर से निकल गई हैं। दो दिन से खोजबीन कर रहे हैं, पर कहीं सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...