Banda News: बिना डीएल के स्कूली बच्चों को ढो रहे चालक
बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: बांदा। यातायात सीओ सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने स्कूली वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जिन स्कूली वाहनों में आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र एवं बीमा आदि में कमी पाई गई, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई । यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों को जागरूक करते हुए निर्देशित किया गया कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें । यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चे ढोने वाले दो निजी वाहन सीज, सात का चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.