Banda News: बिजली कटौती के विरोध में छह घंटे जाम रहा झांसी-मिर्जापुर हाईवे
बांदा, जुलाई 27 -- Banda News: खुरहंड। उमस भरी गर्मी व बारिश के मौसम में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में डिंगवाही गांव के पास जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई व चौकी इंचार्ज को गुस्साए उपभोक्ताओं ने वापस लौटा दिया। एक्सईएन सहित सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग की। एसडीएम व बिजली विभाग के एक्सईएन के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण माने। कहा कि रात में अंधेरे की वजह से जहरीले कीड़े काटने से लोगों की मौतें हो रही हैं। 24 घंटे से डिंगवाही व आसपास के गांवों की लाइट गुल है। छह घंटे के जाम में हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
गांव में बिजली की समस्या झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शहर से करीब 13 किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.