Banda News: बिछड़े दो बच्चों को परिजनों से मिलवाया
बांदा, जुलाई 2 -- Banda News: बांदा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नगर कोतवाली की एसजेपीयू व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गुम व भटके हुए दो बच्चों के उनके परिजनों से मिलवाया। एसजेपीयू प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाबूलाल चौराहा के पास दो बच्चे संदिग्ध रूप से खड़े मिले, जिन्हें अलीगंज चौकी लाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचित किया गया। संयुक्त टीम ने बच्चों से उसके परिजनों का नाम व पता पूछा। पता चला कि वे कालका चौराहा दाल मिल के पास के रहने वाले हैं। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर चौकी बुलवाया। दोनों बच्चे परिजनों की डांट से नाराज होकर बाबूलाल चौराहे आ गए थे। बच्चों को मिलवने में अलीगंज चौकी के हेड कांस्टेबल राकेश कुशवाहा, चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रशांत गुप्ता व राजमणि तिवारी का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.