बांदा, जुलाई 26 -- Banda News: बांदा। थाना मरका क्षेत्र की नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में कोतवाली नगर, मरका पुलिस व एसओजी ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है। एएसपी शिवराज ने बताया कि 24 जुलाई की शाम थाना मरका क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका घर से नाराज होकर अपने ननिहाल नरैनी (फतेहपुर) जाने के लिए निकली थी। देर रात वह बांदा पहुंची और नरैनी जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक नरेश ने अपने साथी एजाज को बुलाकर बालिका का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों आरोपी फर...