बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: बांदा। लघु शंका के लिए घर से बाहर निकला युवक बारिश में फिसल कर गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। गिरवां थाना क्षेत्र के बहोरवा पुरवा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका 35वर्षीय छोटा भाई पप्पू वर्मा पुत्र कल्लू वर्मा सोमवार की रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। वह वक्त बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान वह फिसल कर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत मौके पर मौत हो गई। सुबह पत्नी ममता की नीद खुली देखा तो वह चार पाई पर नही था। वह घर के बाहर निकली देखा तो उसका शव पड़ा। शव देखते ही वह चीख पड़ी शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि पप्पू मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान...