Banda News: बारिश में ढहा मकान,मलबे में दबे सामान
बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: कमासिन। लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते ग्राम बीरा में शनिवार को सुबहर नत्थू लाल पुत्र रजुवा प्रजापति का कच्चा मकान ढह गया। देखते ही देखते खपरैल मकान का हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। मकान गिरने से अंदर रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, भूसा सहित अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया, जिससे पीड़ित का काफी नुकसान हुआ है। हादसे में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान बचाने की समस्या खड़ी हो गई है। शासन-प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता एवं क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Orai News: लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान, वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- Orai News: लगातार बारिश से उदौतपुरा में चार कच्चे मकान ढहे, ग्रामीणों में अफरा-तफरी यह भी पढ़ें- Orai ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.