बांदा, सितम्बर 6 -- Banda News: अतर्रा। बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों को सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर कथित धन उगाही का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत बल्लान के मजरा डगरापुरवा में लेखपाल संध्या सिंह पर ग्रामीणों से धनराशि वसूलने का आरोप लगा था। मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम ने कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी अतर्रा शैलैद्र मिश्रा जारी प्रेस नोट के अनुसार, वायरल वीडियो में ग्राम बल्लान क्षेत्र की लेखपाल द्वारा बाढ़ दैवीय आपदा के तहत क्षतिग्रस्त मकानों के संबंध में ग्रामीणों से ईंट, सरिया और अन्य सामग्री दिखाने के नाम पर धनराशि की कथित वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया था। वीडियो में गांव के कुछ लोग भी मौके पर मौजूद बताए गए हैं। प्रशासन ने प्रथम दृष्टा मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित लेखपाल को ...