बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना व कस्बा निवासी एक युवक का बाबा साहेब डा. आंबेडकर को गाली देते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। पकड़े जाने पर आरोपी ने लिखित में माफी नामा सौंपा है कि भविष्य में वह कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक मिनट के वायरल हो रहे वीडियो में युवक कहता है कि सुनों...तुम्हारी आस्था से हमें दिक्कत है, यहां रहना है तो राम राम कहना है। इसके बाद युवक बाबा साहेब की मां को अपशब्द कहता है। आगे कहा कि भीमराव में इतनी हिम्मत थी जब संविधान में साइन होने थे कि 284 लोग थे। तुम लोग बाप माने बैठे हो। कहा कि वीडियो में कमेंट करो। कहा कि मुझे इसके कमेंट में कोई भी नीला कबू...