Banda News: बाजार में ई-रिक्शा की अराजकता, जाम में जूझे लोग
बांदा, अगस्त 23 -- Banda News: बांदा। आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र की बाजार में रविवार को खरीददारों की खासी भीड़ रही। बाजार में ऑटो-ई-रिक्शा घुसने से दिनभर जाम की स्थिति बनी। ट्रैफिक रेंगता रहा। वहीं, ट्रैफिक पुलिस की ओर त्योहार को लेकर से जाम से निबटने के कोई इंतजाम नजर नहीं आए। ई रिक्शा की अराजकता से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल दिखा। त्योहार को लेकर बाजार में रविवार को खरीदारों की काफी चहलकदमी रही। राखी, परिधान, सर्राफ, मिष्ठान की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। त्योहार को लेकर भी रोक-टोक न होने के चलते खरीदारों की भीड़ के बीच ई-रिक्शा और ऑटो बेफिक्र हो घुसे। आधी सड़क फैली दुकानें, खरीदारों की भीड़ और ऊपर से ई-रिक्शा-ऑटो की इंट्री ने बाजार में जाम की स्थिति बना दी। इससे दिनभर बाजार में ट्रैफिक रेंगते हुए गुजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.