बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाने के कस्बा निवासी युवती बाजार के बहाने घर से निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की मां ने बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि नौ अक्टूबर को दोपहर दो बजे उसकी 21 वर्षीय बेटी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। पुत्री की काफी खोजबीन की, पर उसका कहीं पता नहीं चला। 13 अक्टूबर को बेटी ने एक मोबाइल नंबर से फोन किया और कहा कि मां मेरी कहीं शिकायत मत करना। मैं घर से चली गई हूं और दोबारा वापस नहीं लौटूंगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवती को भगा ले जाने का लगाया आरोप महिला ने बताया कि वह तब से लगातार पुत्री को ढूंढ़ रही है, पर कहीं पता नहीं चल रहा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती को भगाने ...