बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: नरैनी। बाइक से गिर कर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकला के मजरा शंकर पुरवा निवासी गणेश प्रसाद ने बताया कि वह अपनी 30 वर्षीय पत्नी जुग्गा देवी और एक अन्य महिला को बाइक पर बैठाकर अतर्रा से गांव जा रहा था। तभी पड़मई गांव के पास बाइक से जुग्गा अचानक सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। पड़मई के सड़क दुर्घटना मे महिला की मौत हुईं है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में आशा बहू के रूप में कार्यरत थी। उसके दो बेटे और एक...