बांदा, जुलाई 27 -- Banda News: बांदा। तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार मामा की मौत हो गई। भांजा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोवताली क्षेत्र के मवई गांव निवासी विवेक ने बताया कि उसका 50 वर्षीय मामा छिदुवा प्रजापति पुत्र चुन्ना प्रजापति निवासी बगेहटा बबेरू सोमवार की दोपहर अपने 25वर्षीय भाजे धीरेंद्र निवासी मवई के साथ बाइक में बैठकर अपने गांव बगेहटा जा रहा था। तभी मवई बाई पास के समीप तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने दोनो को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने दखने के ...