बांदा, सितम्बर 12 -- Banda News: बांदा। शहर के बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी विनय कुमार गुप्ता ने बाइक चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह अपने दोस्त से मिलकर भूरागढ़ से शाम को घर जा रहा था। क्योटरा रेलवे अंडर पास के पास एक युवक ने बाइक चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...