बांदा, अगस्त 10 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव शिव निवासी चुन्नू सिंह ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र पिंटू सिंह अपने फुफेरे भाई 22 वर्षीय भोले सिंह के साथ सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गांव से बिसंडा जा रहे थे। बाइक पिंटू चला रहा था। बिसंडा मुख्य मार्ग पर सामने से आए बाइक सवार दो लोगों ने उनको साइड से टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू सिंह बाइक में फंसकर 10 मीटर तक घिसट गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे भोले सिंह को मामूली चोट आई है। जानकारी मिलने पर परिजन पिंटू और भोले को बिसंडा पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने पिंटू को जिला अस्पताल रेफर किया है। पिंटू के सिर में चोट आई हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक हादसे में घायल का इलाज कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...