बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा। तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे दो युवक घायल हो गए। उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिंसडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी 26वर्षीय सुजीत पुत्र लोटन गुरूवार की शाम अपने साथी 23वर्षीय संतू पुत्र गया प्रसाद निवासी बिसंडा, 19वर्षीय संजय पुत्र इंद्रपाल निवासी अकोना के साथ बांदा से बाइक में बैठकर गांव जा रहे थे। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे ई रिक्शा से टकरा गई। जिससे तीनो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद ...