बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के अछाह मोड़ के पास दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे सिर में अधिक चोटें आई हैं। चारों घायलों को सीएचसी से प्राथमिक के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतर्रा रोड अछाह मोड़ के पास बुधवार दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक में सवार 30 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र चंद्रपाल निवासी ओरा ममसी थाना बिसंडा, 34 वर्षीय अनिल यादव पुत्र दुर्विजय यादव निवासी तिंदवारी रोड कस्बा बबेरू, दूसरी बाइक में सवार 19 वर्षीय जगत पुत्र माता प्रसाद, 20 वर्षीय अमन पुत्र रमाशंकर निवासी दोनों निलाथू थाना बिसंडा यह चारों गंभीर रूप से घायल हो ...