बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: नरैनी। कच्ची सड़क के पास बांदा मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी से प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार अंश पुकारी गांव निवासी वसीम के पुत्र 16 वर्षीय हाशिम, 18 वर्षीय मुकीम और 21 वर्षीय मुस्तकीम बाइक पर रिश्तेदारी में बांदा जा रहे थे। नरैनी-बांदा हाईवे पर कच्ची सड़क के पास बांदा की ओर से नरैनी जा रहे कैरी का पुरवा, थाना बिसंडा निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजाभैया की बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए और चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प...