बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: पैलानी। बांदा-हमीरपुर व कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच स्थित पपरेंदा गांव बारिश से पानी-पानी हो गया है। गांव के धोबी मोहाल, यादव मोहाल, त्रिवेदी मोहाल सहित गांव के ज्यादातर हिस्से में बरसात का पानी भर गया है। यह अब लोगों के घरों में समा रहा है। ग्रामीण अन्नू परिहार, गंगा गुप्ता, अमान सिंह, अमित सिंह गौर, कपिल सिंह परिहार, देवनारायण सिंह, रज्जू सिंह, रामेश्वर गुप्ता आदि ने बताया कि मरवा हार के बंधे में पानी उफना रहा है। यदि यह टूटा तो पपरेंदा सहित क्षेत्र के अतरहट, लामा , बछेउरा, करहिया परसौड़ा, बरेठी, गजनी, अमरैया, भिडौरा सहित कई गांव चपेट में आ जाएंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मधुरापुर के समीप रिंग बांध में रिसाव से दहशत बांध में स्थिति इस बांध में दो बड़ी पुलिया हैं, जिसमें से एक पुलिया में पटरे लगे...