बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: बांदा। रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को बांदा रेलवे स्टेशन और यहां से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान से बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। जांच टीम का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी ने किया। टिकट जांच टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले तथा निर्धारित सीमा से अधिक या अनाधिकृत सामान लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौ...