Banda News: बांदा डिपो के 55 चालक-परिचालकों की संविदा समाप्ति का नोटिस
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बांदा डिपो में लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे 55 संविदा चालक-परिचालकों के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देशराज की ओर से 22 अक्टूबर को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी। विभाग के अनुसार, कर्मचारियों के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने से निगम की परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पीक सीजन में यात्रियों को बस सेवा से वंचित होना पड़ रहा है, वहीं निगम के राजस्व में भी गिरावट आ रही है। ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों की वजह से बसों के नियमित संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.