बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: पैलानी। लगातार बारिश और बाढ़ के पानी से परेशान पपरेंदा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को रात करीब नौ बजे सड़क पर उतर आए। घरों में पानी भरने और राहत व भोजन की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि घरों में पानी भरा होने के कारण चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। कई परिवारों ने सुबह से खाना नहीं खाया। प्रशासन से कोई राहत नहीं मिल रही है। नाराज ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री,भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छितरौर के बाढ़पीड़ितों का फूटा गुस्सा, गुप्ता-लखमिनिया बांध पथ किया दो घंटे तक जाम बांदा-कानपुर हाईवे पर ग्रामीणों के जाम की सूचना पर लेखपाल सुधीर यादव और ग्राम सचिव अजीत पाल मौके पर पहु...