बांदा, जुलाई 31 -- Banda News: बांदा। संवाददाता शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर वर्चस्व कायम रखने को लेकर बिल्कुल फिल्ली स्टाइल में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बबेरू-बांदा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पर पिता-पुत्र ने सरेआम बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन कार में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया। राहगीरों के बीच-बचाव के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना 14 जुलाई की है। अर्दली बाजार कटरा निवासी संतोष पटेल पुत्र स्वर्गीय रामदेव पटेल ने बताया कि वह बबेरू-बांदा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर ढाबा संचालकों के बीच बसों को रोकन...