Banda News: बसपा नेताओं ने परिवार को बधाया ढांढस
बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: पैलानी। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकला गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शनिवार को बसपा के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। नेताओं ने मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सिंधनकला गांव निवासी एवं बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष रामसुफल के 30 वर्षीय पुत्र विनोद का तीन अगस्त को पैलानी पुल के ऊपर दोपहर करीब 2:30 बजे सड़क हादसा हो गया था। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को बसपा जिला संयोजक शिवबरन वर्मा,जिला महासचिव मलखे श्रीवास सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामसुफल के घर पहुंचे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तिंदवारी संतोष वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.