Banda News: बर्तन चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली के महोखर के डाडिन पुरवा में पति की मौत के बाद मायके चली गई। सूना घर पाकर चोरों ने बर्तन व सामान पार कर दिया। पीड़िता ने पड़ोसी दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गांव निवासी आरोपी लवलेश के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। डांडिन पुरवा गांव निवासी रेखा वर्मा ने बताया कि पांच माह पहले पति प्रेमचंद्र की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने मायके लामा चली गई थी। रविवार को सुबह 11 बजे वह अपनी मां के साथ ससुराल डाडिन पुरवा लौटी। देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर से जेवर, बर्तन व अन्य सामान्य गायब था। रेखा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.