बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में रविवार शाम राशन सामग्री लेने जा रहे किसान का पैर रास्ते में बने गहरे नाले में फिसल गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू करने पर किसान का शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नाले की झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पल्हरी गांव निवासी 56 वर्षीय ऋषिपाल पटेल रविवार शाम अपने पुरवा स्थित घर से घरेलू राशन सामग्री लेने के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, मौत घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर रास्ते में बने गहरे नाले से गुजरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी म...